जल संरक्षण की दिशा में सरोवर हमारी धरोहर अभियान में नर्मदा मिशन द्वारा जीर्ण क्षीर्ण हो चुके पुराने तालाब ,नदी ,झीलों या सरोवरो को पुनर्जीवित करने का कार्य दादा गुरु के मार्गदर्शन और सानिध्य में तेजी से किया जा रहा है अनेक सरोवर जल विहीन हो चुके हैं उनके पुनर्निर्माण में नर्मदा मिशन तत्परता से लगा हुआ है। जल को संरक्षित करना आज की प्राथमिकता है
गौवंश का जीवन सुरक्षित और व्यवस्थित करने के लिए दादा गुरु के सानिध्य और मार्गदर्शन में नर्मदा मिशन द्वारा गौवंश के लिए अनेकों कार्य योजनाएं आरंभ की गई जिनमें समर्थ गौ सेवा हेल्पलाइन प्रदेश की पहली ऐसी हेल्पलाइन सेवा है जो गौवंश की सेवा सुरक्षा के लिए प्रारंभ की गई है इसके बाद गौ चिकित्सा केंद्र बेसहारा गौवंश के उपचार की सुविधा के साथ प्रारंभ हो गए हैं
यदि प्रकृति की रक्षा और संवर्धन करना है तो जाति और धर्म के आधार पर नहीं तो प्रकृति के प्रति मानवीय जिम्मे दारी के आधार पर मानव समाज को एकजुट होना होगा। प्रकृति की सेवा एक संयुक्त समाज ही कर सकता है। नर्मदा मि शन सभी धर्मों की समानता पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य प्रकृति की सेवा और मानव सेवा के लिए सभी धर्मों को इकट्ठा करना है।
नर्मदा मिशन द्वारा भारतीय प्राचीन कृषि विधियों का अध्ययन किया गया, जिसमें गाय आधारित कृषि पद्धति, प्रा कृतिक वन कृषि पद्धति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा पर आधारित खेती के तरीके शामिल हैं। इसके अलावा अक्सर खो जाने वाले प्राचीन भारतीय बीजों के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। इन विधियों के सफल प्रयोग कुछ कि सानों के खेत में किए गए।